ममता ने माँ, माटी और मानुष के नाम पर देश को धोखा दिया : नरेन्द्र मोदी



पश्चिम बंगाल, 20 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बुनियादपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि माँ काली और भगवान शिव जी की इस धरती को मेरा नमन। पूरा देश कह रहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में कुछ बड़ा हो रहा है। जो हो रहा है वो आपके इस प्यार और स्नेह से साफ दिखाई दे रहा है। ममता ने माँ, माटी और मानुष के नाम पर देश को धोखा दिया। उन्हें जनता सजा देगी। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को स्पीडब्रेकर दीदी नाम से संबोधित करते हुए कहा कि भारी मतदान से स्पीडब्रेकर दीदी की नींद उड़ गई है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी को बंगाल का बच्चा-बच्चा पहचान गया है। बुआ भतीजा मिलकर पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर रहे हैं। दीदी के पास गुंडों को देने के लिए पैसा है लेकिन कर्मचारियों को डीए देने के लिए पैसा नहीं है। ममता सरकार ना कर्मचारियों का ध्यान रखती है और ना ही छात्रों का।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वोट के लिए दीदी किसी भी हद तक जाने को तैयार है। आतंक की लड़ाई में दीदी वोट बैंक देखती है और हम आतंक को उसी की भाषा में जवाब देते है जिससे आतंकी अब देश में घुसने से डरते हैं। दीदी ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे। अरे दीदी, सबूत ही खोजने हैं तो चिटफंड के घोटालेबाज़ों के सबूत खोजो। प्रधानमंत्री ने लोगों से सवालिया अंदाज़ में पूछा, "क्या ऐसे लोग आतंकवाद को रोक सकेंगे!"

https://www.indiainside.org/post.php?id=5381