40 हजार रुपये की जगह 51 हजार रुपये की उच्‍चतर एकमुश्‍त अग्रिम राशि की घोषणा



☆ ट्रेड यूनियनों ने कोयला मंत्री की उदारता की सराहना की

☆ कोयला उत्‍पादन में सितम्‍बर 2017 में 10.1 प्रतिशत एवं अक्‍टूबर 2017 में 13 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई

☆ पीयूष गोयल ने कोयला उत्‍पादन में वृद्धि जारी रखने तथा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया

☆ मंत्री महोदय ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

13 अक्टूबर। केंद्रीय कोयला एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोल इंडिया लि• एवं इसकी सहायक कंपनियों के लगभग 3 लाख गैर कार्यकारी कर्मचारियों को दिवाली की सौगात देते हुए घोषणा की कि दिवाली से पहले 17 अक्‍टूबर-धनतेरस से पहले प्रत्‍येक कर्मचारी को 40 हजार की जगह 51 हजार रुपये एकमुश्‍त अग्रिम राशि दी जाएगी। इस उदारता की ट्रेड यूनियनों ने सराहना की और इससे दिवाली के अवसर पर कोयला मजदूरों के बीच एक नई आशावादिता का संचार हुआ। एकमुश्‍त अग्रिम राशि का भुगतान उन कर्मचारियों को किया जाएगा, जो वर्तमान कंपनी की नामावली में हैं।

केंदीय कोयला मंत्री ने सीआईएल के कर्मचारियों की सितम्‍बर 2017 में कोयला उत्‍पादन में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने तथा अक्‍टूबर 2017 में अभी तक 13 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हासिल करने में उनकी कर्मठता और लगन की प्रशंसा की। उन्‍होंने कर्मचारियों से इसी मार्ग पर आगे बढ़ते रहने तथा उत्‍पादन के पिछले रिकॉर्डों को तोड़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कोयला मजदूरों को बताया कि उन्‍हें यह जानकर प्रसन्‍नता हुई है कि बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितम्‍बर 2017 में 21 प्रतिशत तथा 12 अक्‍टूबर तक लगभग 22 प्रतिशत के उच्‍चतर दायरे में है। उन्‍होंने दिवाली के अवसर पर सभी कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=545