बेटियों की मांग प्रदेश और केंद्र सरकार तक पहुँचायेगी आगमन



--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।

☆ " बेटी पंचायत " की दूसरी कड़ी दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज में

बदलते सामाजिक परिवेश में अब बेटियां किसी से कम नहीं है लेकिन आज भी बेटियों को उन अधिकारों से वंचित रखने का प्रयास किया जाता है जो उन्हें मिलाना ही चाहिए।

महिलाशक्तिकरण के इस वैश्विक दौर में अब युवतियाँ अपने जन्म, सुरक्षा और अधिकार की मांग बेटी पंचायत के माध्यम से उठा रही है जिसकी आवाज को वर्षो से बेटी के जन्म लेने के अधिकार की लड़ाई लड़ रही सामाजिक संस्था आगमन प्रदेश और केंद्र सरकार तक पहुंचाने की ठानी है। बेटी संसद के गठन के लिए बेटी पंचायत का आयोजन आज सोनारपुरा स्थित दुर्गाचरण बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें कक्षा नौ से बारहवीं की छात्राओं ने अपने अपने प्रभावी विचार रखे। निर्णायक मंडल में स्कूल की प्रधानाचार्य डा• पद्मजा शर्मा, उप प्रधानाचार्य डा• शिखी सिंह, चिकित्सक डा• मोनिका गुप्ता और शिक्षाविद्द डा• शालिनी शाह ने 11 बेटी दूत का चयन किया। इन बेटी दूत में रिजबाना खानम, फलक जहां, सोनाली यादव, अर्पिता अग्रहरी, अकांक्षा कुमारी, निशा मौर्या, श्रेया चौरसिया, पिंकी कुमारी, प्रियंका यादव, लाहिबा नूर और एरम खानम है। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के संस्थापक सचिव डा• संतोष ओझा ने किया।

कार्यक्रम में जादूगर जितेंद्र और किरण के साथ हरिकृष्ण प्रेमी, रजनीश सेठ, राजकृष्ण गुप्ता, संजय संजू, हरीश शर्मा, मासूम अली शामिल रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=549