झाड़ग्राम, 07 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सोमवार को झाड़ग्राम के गोपीबल्लभपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं कोलकाता में थी नहीं जो आपसे फोन पर बात करने का अवसर मिले। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य सचिव के साथ बैठक करना चाहते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री की उपेक्षा कर मुख्य सचिव और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने की स्पर्धा आप कैसे दिखा सकते हैं। बंगाल में यह सब नाटक न करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "एक्सपाइरी प्रधानमंत्री' की उपाधि देते हुए कि एक्सपाइरी प्रधानमंत्री आप प्रधानमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं। हमें आपकी सहानुभूति नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कलाईकुंडा में मोदी का विमान उतरने के बाद बैठक का प्रस्ताव दिया गया। मानो हम उनके नौकर हैं। वे लोगों को दिखाने के लिए मीटिंग करेंगे और वहां हमें रिपोर्ट जमा करनी होगी।
बता दें कि चक्रवाती तूफान फानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की थी जो कि हो न सका।
बता दें कि ओडिशा में 3 मई, 2019 को आये चक्रवाती तूफान फानी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार 06 मई को ओडिशा का हवाई दौरा किया। प्रधानमंत्री ने पिपिली, पुरी, कोणार्क, निमपाड़ा और भुबनेश्वर का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद थे। प्रदेश के हवाई सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री ने चक्रवाती तूफान फानी से हुए नुकसान और राहत एवं पूनर्वास के लिए उठाये जा रहे कदमों की समीक्षा के लिए केन्द्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने ओडिशा को सभी संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने 1000 करोड़ रूपये की तत्काल मदद की घोषणा की। यह राशि 29 अप्रैल, 2019 को राज्य सरकार को जारी 341 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5494