कोलकाता, 08 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
माध्यमिक परीक्षा वर्ष 2019 के परिणाम की घोषणा पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 21 मई 2019 को सुबह 9 बजे किया जाएगा। उप-सचिव मौसमी बनर्जी (भाद्रा) ने सूचना पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। बताया गया है कि प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित किया जाएगा व बोर्ड के अध्यक्ष परिणाम की घोषणा करेंगे।
जानकारी दी गई है कि उसी दिन सुबह 10 बजे से कैम्प कार्यालयों में विभिन्न संस्थाओं/विद्यालयों के प्रमुख या उसके प्रतिनिधि परिणाम प्रमाणपत्र व अन्य प्राप्त कर सकते हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5503