सिद्धू पर महिला का चप्पल...!



रोहतक, 09 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हरियाणा के रोहतक में बुधवार शाम को नवजोत सिंह सिद्धू एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सिद्धू मंच पर भाषण दे ही रहे थे कि अचानक सामने के एक मकान की छत से एक महिला ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। हालांकि चप्पल सिद्धू तक नहीं पहुंची। चप्पल फेंके जाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस तुरन्त हरकत में आ गई और महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद जब सिद्धू चुनावी जनसभा खत्म कर वहां से लौटने लगे तो लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

हिरासत में ली गई महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने नवजोत सिंह सिद्धू के ऊपर चप्पल फेंकने की वजह बताई। महिला ने पुलिस को बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू जब भाजपा में थे तो मनमोहन सिंह की बुराई करते थे और आज राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वो केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आज देश की मोदी सरकार के कारण पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। इसके बावजदू सिद्धू मोदी सरकार की बुराई कर रहे थे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5508