बीएचयू : फिजी के छात्र संग मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज



15 अक्टूबर, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय कला संकाय के स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे फिजी के छात्र मुनीश कृसिल सामी के साथ शनिवार की रात लाल बहादुर छात्रावास के समीप अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

घायल छात्र ने घटना की सूचना प्राक्टोरियल बोर्ड की दी। छात्र की तहरीर पर रविवार की दोपहर लंका थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुनीश के साथ शनिवार को 12 घंटे के दरम्‍यान दो बार मारपीट की गई। मारपीट करने वाले बीएचयू के ही छात्र बताए जा रहे हैं। मुनीश का कहना है कि उन्‍हें यदि सामने लाया गया तो पहचान कर लेगा। 

https://www.indiainside.org/post.php?id=559