नैहाटी, 31 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार 30 मई को नैहाटी नगरपालिका के बाहर धरने पर बैठीं। धरना प्रदर्शन दौरान भारी भीड़ के कारण पूरी सड़क मानो थम सा गया था। ममता बनर्जी बेहद गुस्से में दिखीं और उन्होंने कहा, "आई हेट बीजेपी"। मैं बंगाल की संस्कृति का सम्मान करती हूं। कुछ गुंडों ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का लाभ उठाया है। मैं किसी को नहीं बख्शूंगी। दिनेश त्रिवेदी ने अपनी सीट नहीं गंवाई है। वह कुछ वोटों से हार गए हैं। अगर मैं जिंदा हूं तो इस बैरकपुर सीट को बहाल कर दूंगीं।
उन्होंने कहा कि जब मैं आज यहां आ रही थी तो उनमें से कुछ मुझ पर हमला करने आए थे। मैं आपको बता रही हूं कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में लड़ाई लड़ी है और साहस का काम किया है। मैं सुसाइड नहीं करूंगी। मैं बीजेपी की निंदा करती हूं।
ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी बाबू आपने संसद में कई सीटें जीती हैं, अपनी सरकार बनाये लेकिन यदि आप हमारी सरकार में राष्ट्रपति शासन लगाने की योजना बनाते हैं तो अब यह सोचिएगा कि मुझसे बड़ा दुश्मन कोई और नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि एक फिल्म का एक प्रसिद्ध संवाद है "मैं तुम्हें यहां मारूंगा और शरीर वहां गिर जाएगा"। चिंता मत करो। मैं शरीर नहीं कह सकती। मैं कहूंगाी कि मैं तुम्हें यहां मारूंगी और वहां न्याय होगा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5657