उनका मेंटल लेवल गड़बड़ा गया है, उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत है : कैलाश विजयवर्गीय



कोलकाता, 03 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भाजपा पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन प्रदेशन और प्रचंड जीत के बाद से ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपि की जीत के बाद से बौखलाई हुई हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जंग जारी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म हो चुके हैं लेकिन फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बंद नहीं हुए।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी की ज़मीन खिसक रही है जिसकी वजह से उनका मेंटल लेवल गड़बड़ा गया है, उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत है। चुनाव खत्म होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं का आतंक जारी है। टीएमसी कार्यकर्ता भाजपा के विजय जुलूस में हिंसा और बमबारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नतीजे आने के बाद 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होते हुए ममता बनर्जी कानून तोड़ रही हैं। अगर मुख्यमंत्री ऐसा करती हैं तो प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाना कठिन नहीं है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=5675