बीएचयू की शोध छात्रा की खाते से उड़ाया 50 हजार



वाराणसी, 16 अक्टूबर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की शोध छात्रा मधुलिका राय के बैंक खाते से जालसाजो ने सोमवार को 50 हजार रुपये निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार मधुलिका के फोन पर अपने को बैंक मैनेजर बताते हुये किसी जालसाज ने फोन किया कि आपका अकाउंट का वेरिफिकेशन करना है, इसके लिए आपके एटीएम का नंबर होना जरुरी है। शोध छात्रा ने उक्त जालसाज को एटीएम का कोड नंबर बता दिया। इसके कुछ ही देर बाद भुग्तभोगी छात्रा के मोबाईल पर 50 हजार रुपये निकाल लिये जाने का मेसेज आया। यह देख वह परेशान हो उठी और अपने साथ धोखाधड़ी कर बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाले जाने की तहरीर लंका थाने को दी। इस बाबत लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि बीएचयू की शोध छात्रा मधुलिका राय की ओर से बैंक अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिये जाने की तहरीर मिली है।

तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम का मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=570