कोलकाता, 26 जून 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
फालाकाटा गर्ल्स हाई स्कूल की कक्षा सात की ग्यारह वर्षीय छात्रा प्रज्ञामित्रा डे कियो जापान शोटोकन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की यंगेस्ट ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा प्राप्तकर्ता बनी। 22 व 23 जून को अलीपुरद्वार में फालाकाटा कराटे एंड एथलेटिक एकेडमी तथा दार्जिलिंग में कियो जापान शोटोकन के बंगाल प्रमुख रेनशी मोहम्मद कौसर की निगरानी में बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया जिसमें 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रज्ञामित्रा डे, पंकज मंडल, विश्वजीत करतानिया ने ब्लैक बेल्ट व प्रदीप आचार्य ने ब्लैक बेल्ट 2डन का डिप्लोमा हासिल किया। वहीं 23 जून को दार्जिलिंग के कंचनजंघा स्टेडियम में 60 बच्चों ने कलर बेल्ट के लिए परीक्षा में भाग लिया। रेनशी मोहम्मद कौसर और सेनसेई हैदर अली ने बारीकियों से परखने के बाद परीक्षार्थियों को बेल्ट व सर्टीफिकेट प्रदान किया।
वहीं दार्जिलिंग के चीफ इंस्ट्रक्टर प्रलय चतुर्वेदी, फालाकाटा कराटे एंड एथलेटिक एकेडमी के चीफ इंस्ट्रक्टर सेनसेई जदू किरतानिया सहित कियो जापान शोटोकन बंगाल के सदस्य पलकधारी राजभर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए दिसम्बर माह में हैदराबाद में होने वाले नेशनल चैम्पियनशिप की तैयारियों पर प्रकाश डाला।
https://www.indiainside.org/post.php?id=5828