--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।
☆ संकटमोचन मंदिर में हनुमत जयंती पर दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
वाराणसी। श्री संकटमोचन मंदिर में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि बुधवार को पवनपुत्र हनुमान जी की जयंती विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनायी गयी। श्री हनुमत जयंती के अवसर पर भोर की महाआरती के साथ ही श्री संकटमोचन मंदिर में दर्शन - पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह उमड़ा हुआ था। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भर नाथ्ा मिश्र के सानिध्य में प्रात: 5.30 बजे श्री संकटमोचन हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर भव्य अारती की गयी। इसके पश्चात महंत जी ने अपने हाथों से भक्तों में प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं का अपार जनसमूह कतारवद्ध होकर श्री संकटमोचन का दर्शन- पूजन कर निहाल हुआ। मंदिर परिसर में एक तरफ जहां श्रीराम नाम का हरिकीर्तन ढोल मंजीरा के साथ भक्तों की टोली कर रही थी वही हर - हर महादेव, जय श्री राम, जय बजरंग बली के उद्दघोष से पूरा मंदिर प्रांगण गूंजायमान रहा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=587