वाराणसी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा विश्व कल्याण हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। गयात्री परिवार के पंडित दिनेश आर्य, एम• बी• सिंह, विद्या शर्मा, डा• सुमन राव एवं आर्य समाज के विद्वानों द्वारा परिसर में स्थित श्री देवाधिदेव मंदिर में प्रभु श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई और मंत्रोच्चारण द्वारा विश्व के कल्याण की मंगल कामना हेतु डॉ एस• के• सिंह, एनजीओ प्रेसिडेंट दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा कु• अमीषा पटेल एवं समस्त परिवार ने आहुति प्रदान की। ततपश्चात सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित मुकेश जी एवं उनकी मंडली ने सुंदरकाण्ड का पाठ किया जिसमें हॉस्पिटल के समस्त परिवार ने आस्थापूर्वक भाग लिया।
प्रसाद वितरण के उपरान्त बंगलुरु से आई टीम ने श्री हनुमान चालीसा का वर्णन लाइट एवं साउंड लेज़र शो के माध्यम से किया गया। हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों एवं हॉस्पिटल के समस्त परिवार के साथ डा• स्वरूप पटेल, डा• अंकिता पटेल, डा• अनूप पटेल, देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे और विश्व कल्याण की कामना की।
https://www.indiainside.org/post.php?id=596