......"तो सैफई में लिखी जायेगी दीप पर्व पर एकता की इबारत"



........संतोष यादव, सैफई-इटावा
इस बार का दीपावली पर्व पर क्या सैफई से समाजवादीयों के लिए सकून भरी ख़बरे आएंगी इसकी आस सभी को है। सैफई परिवार का नजदीकी या इस परिवार को जानने वालों में शायद ही ऐसा कोई बचा हो, जिसने इस परिवार की एकजुटता के लिए पहल न की हो।जिस एकता को इस परिवार में बनाने के लिए धुरंधर समाजवादी, नाते-रिश्तेदार,घर- परिवार वाले भी नकाम रहे हो, क्या वह एकता की कहानी इतनी आसानी से दीपावली के बहाने सैफई में जुटे लोग लिख पाएंगे,यह सवाल रह-रह कर सपाइयों के मन को कुरेद रहा है।
सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दीपावली के बहाने ही सही इस समय पत्नी डिम्पल यादव बेटा अर्जुन यादव एवं दोनों बेटियों संग सैफई में है। सूत्रो के अनुसार एक-एक कर पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परिवार के बाहर रहने वाले सभी लोगो का दीपावली में जमावड़ा हो रहा है।आज मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव के भी सैफई पहुँचने की उम्मीद है, वही सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सहित परिवार के कई लोग पहले ही सैफई पहुंच चुके हैं।
मुलायम सिंह यादव ,अखिलेश यादव, शिवपाल यादव के मध्य जो भी चल रहा हो,ये तो वही जाने लेकिन इधर बीच समाजवादी पार्टी के लखनऊ में हुए राज्य सम्मेलन व आगरा में हुए राष्ट्रीय सम्मेलन बाद उत्पन्न स्थितियों ने एकजुटता के सकारात्मक संकेत देने शुरू कर दिए। मुलायम, अखिलेश, शिवपाल,रामगोपाल सहित सैफई परिवार दीप पर्व के बहाने ही सही सैफई में इकठ्ठा हुआ,और दूसरी पीढ़ी जिसमे सांसद डिम्पल, धर्मेन्द्र यादव, अनुराग,अंशुल, तेजप्रताप, आदि प्रमुख नाम है जिनका राजनीति में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से दखल है, आदि ने मिलकर एकजुटता की पहल की तो एक मंच, एक साथ, आने में किसी को गुरेज नही होगा क्योंकि पारिवारिक विखराव का खामियाजा सभी भुगत चुके।यूपी की सत्ता इसी में हाथ से निकल गई।यदि ऐसा हुआ तो सैफई वालो के साथ-साथ समाजवादियों की दीवाली भी खास होगी। माना यह जा रहा अर्से बाद मुलायम परिवार एक साथ दीपावली मनाने की तैयारी में लगा है। वही सूत्रो की माने तो दीपावली के बहाने एकत्रित हो रहे मुलायम परिवार को एकजुट करने की परदे के पीछे की पटकथा मुलायम के अपनों ने ही लिखी है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=598