गंगा स्वच्छता अभियान



गंगा समग्र और हावड़ा गंगा सेवा संघ द्वारा हावड़ा घुसड़ी के गंगा घाट पर रविवार 30 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से सुंदरकाण्ड पाठ तथा संध्या 6 बजे से गंगा आरती का आयोजन किया गया। विशेष तौर पर इस आयोजन के माध्यम से लोगों को माँ गंगा से जोड़ना है। वहीं गंगा आरती के बाद बड़ी तादात में लोग संकल्प लेते है कि वे माँ गंगा को स्वच्छ रखने मे अपना पूरा योगदान देंगे। संस्था के बंगाल प्रमुख व हावड़ा गंगा सेवा संघ के संस्थापक और सचिव बृज उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह साढ़े 6 बजे से गोसाई घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही हुगली जिला मे गठित गंगा स्वच्छता अभियान की कमेटी द्वारा दोपहर 3 बजे से हावड़ा घुसड़ी के छाई घाट पर सुंदरकाण्ड पाठ व गंगा आरती किया गया। उन्होने बताया कि जब तक माँ गंगा की निर्मल धारा है तब तक राष्ट्र मे समृद्धि, अमरत्व और अभिबृद्धि की आशा है। सनातन काल से ही भारतीय समाज व संस्कृति के विकास मे गंगा का विशेष महत्व है! माँ गंगा भारत की पहचान है। माँ गंगा भारतीय संस्कृति की वाहिका है। माँ गंगा पूण्य-वाहिनी, पाप-नाशिनी, मोक्ष-दायिनी मानी जाती है, हर भारतीय की आस्था और भक्ति का विषय हैं, जीवन में रची-बसी है जिसका प्रकटीकरण हमारे रीती-रिवाज, मेलों-उत्सवों व त्योहारों के रूप मे होता है ऐसे में माँ गंगा के वजूद की रक्षा करना उनकी पूजा करना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य है। संकल्प लेते हैं कि न तो माँ गंगा को दूषित करेंगे और न ही किसी को दूषित करने देंगे। इस बात को धयान मे रखते हुए प्रत्येक सप्ताह अलग अलग गंगा घाट पर गंगा आरती और स्वच्छ्ता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना है। गंगा समग्र के तहत समूचे बंगाल मे गंगा स्वछता अभियान को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिला में अलग अलग समूह बनाया जा रहा है। वही आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे चंद्रमोहन शर्मा, उदय राज खरवार, श्रीमती पुतुल श्रीवास्तव, सिद्धि नाथ शुक्ल, तिलक धारी सिंह, संतोष जयसवाल, कृष्णा कुशवाहा, विजय शर्मा का काफी योगदान रहा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=60