कानपुर : खबरें समूह में



कानपुर,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

■ भू माफिया के मकान कब्जाने के विरोध में दिया धरना

संतोष इलियास पुत्र स्वर्गीय लाज रस एलियास 116/254 जनता नगर रावतपुर गांव कानपुर नगर का निवासी है तथा 300 वर्ग गज के अपने पैतृक मकान में अपनी मां, भाई व भतीजे के साथ निवास करता था। संतोष एलियास के भतीजे तथा उसकी पत्नी ने साजिश करके उसकी मां से अपने नाम जाली वसीयत करवाकर अंगूठा लगवा लिया जबकि उसकी मां एक शिक्षिका थी जो लिखना पढ़ना जानती थी और हर जगह हस्ताक्षर करती थी। कुछ समय बाद 2013 में रहस्यमय ढंग से संतोष इलियास की मां शांति इलियास की मौत हो गई और उसके कुछ दिन बाद उसके भाई की भी मौत हो गई। संतोष इलियास का कहना है कि उसके भतीजे, भतीजे की पत्नी और भू माफिया भाजपा नेता चेतन भदौरिया ने साजिश करके उसके मां तथा भाई को मरवा दिया। उसके बाद चेतन सिंह भदोरिया और अनीश इलियास संतोष व्यास के पैतृक मकान को खाली कराने को लेकर मारपीट और गाली गलौज करने लगे। संतोष ने जब पुलिस को सूचना दी तो रावतपुर चौकी इंचार्ज ने उसे गाली गलौज कर भगा दिया। बाद में संतोष इलियास ने सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला तथा वकील नम्रता दुबे से बात की। दोनों ने छानबीन कर पता लगाया कि प्रार्थी के भतीजे अनीस इलियास और उसकी पत्नी ने वह मकान अपने नाम करा लिया है। 28 अगस्त को जब संतोष अपनी 3 साल की बेटी के साथ मकान की असली रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज लेकर कचहरी जा रहा था तो भूमाफिया चेतन भदोरिया और उनके ड्राइवर गुड्डू के अलावा आठ दस अज्ञात लोगों ने लाठी डंडा लेकर और अवैध हथियारों के दम पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और कहा दोबारा मकान में दिखे तो तुम्हें गोली मार देंगे जैसी तुम्हारी मां और भाई को मारा था। इसके बाद उन्होंने मेरा कागजों वाला बैग छीन लिया जिसमें मेरे ₹1260 भी रखे थे। संतोष इलियास का कहना है कि पुलिस उसकी सुनती नहीं यह धरने के बाद भी कोई विधिक कार्यवाही नहीं होती हैं तो वह बेटी के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होगा। धरने में प्रमुख रूप से पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव, गुरु पाल सिंह, संतोष सिंह शर्मा, श्याम अरोड़ा, जगदीश प्रसाद गुप्ता, सीमा तिवारी, ममता गौतम, शिव कांति, राधिका गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

■ राज्यमंत्री नीलिमा कटियार का भाजपा कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

मंत्री बनने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंची नीलिमा कटियार का भारी भीड़ के साथ कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी समाजवादी पार्टी माया गुप्ता और रतन गुप्ता भाजपा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में 24 घंटे उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडे के अलावा भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

■ राइजिंग स्टार आफ कानपुर का हुआ आयोजन

मर्चेंट चेंबर हाल में साईं डांस एकेडमी के तत्वाधान में राइजिंग स्टार ऑफ कानपुर का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। आयोजन में बच्चों ने डांसिंग और सिंगिंग में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में इंडियन आईडल फेम जीतन अग्निहोत्री तथा बिग मेन स्टार कल्पना दादू ने जज की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में गौतम खोसला, रोहन खोसला, अर्पिता खोसला ने मुख्य भूमिका निभाई।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6220