कोलकाता,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सारदा चिट फंड घोटाला मामले में सीबीआई ने समन भेजकर कोलकाता के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को शनिवार को सीबीाई ने साॅल्टलेक स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे पेश होने के लिए कहा था। लेकिन एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि वह उनके सामने पेश नहीं हुए और उनका फोन भी बंद है। अधिकारियों ने कोलकाता हवाईअड्डे के अधिकारियों से भी अलर्ट रहने को कहा है ताकि यदि वह किसी फ्लाइट से गए हैं या आएंगे तो उनके बारे में एजेंसी को पता चल सके। इससे पहले कोलकाता उच्च न्यायालय ने राजीव कुमार से कहा था कि वह सीबीआई के पास अपना पासपोर्ट जमा करवा दें।
शुक्रवार दोपहर को जैसे ही अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी छूट को हटाया तो सीबीआई की टीम पार्क स्ट्रीट स्थित उनके आधिकारिक आवास पर पहुंची लेकिन वह वहां नहीं मिले। जिसके बाद एजेंसी ने आवास पर समन को चिपका दिया था।
राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर लगी छूट हटाते हुए अदालत ने शुक्रवार को कहा कि एजेंसी जब चाहे पूछताछ के लिए उन्हें बुला सकती है। जहां इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह एजेंसी के साथ सहयोग करते हैं या नहीं। सीआईडी अधिकारियों के अनुसार राजीव कुमार 10 सितंबर से 10 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6242