वाराणसी,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री नरेनरेन्द्रद्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर उनके एक प्रशंसक ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में सोने का मुकुट चढ़ाया है। वहीं देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरा सोशल मीडिया प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाइयों से लेकर भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हर वर्ष की भांती इस बार भी जन्मदिन पर अपने दिन की शुरुआत से पहले अपनी मां का आर्शीवाद लेने गुजरात पहुंचे। वहीं भाजपा की ओर से भी सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक प्रशंसक ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में सोने का मुकुट चढ़ाया है। इस सोने के मुकुट का वजन 1.25 किलो है। ये मुकुट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक प्रशंसक अरविंद सिंह ने चढ़ाया है। प्रशंसक अरविंद सिंह ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की मन्नत पूरी होने पर संकट मोचन मंदिर में चढ़ाने के लिए स्वर्ण मुकुट तैयार कराया गया। बता दें कि 29 जुलाई को वह इस मुकुट के साथ पीएमओ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुकुट का अवलोकन करते हुए स्पर्श किया था। 1.25 किलो वजनी स्वर्ण मुकुट वाराणसी के कारोबारी अरविंद सिंह ने तैयार कराया व चढ़ाया।
वहीं दिल्ली में सोमवार रात्रि 12 बजे इंडिया गेट पर मनोज तिवारी संग भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का आगाज़ किया। 69 किलो का लड्डू से बना केक काट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बढ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6253