हावड़ा,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पश्चिम बंगाल अंतर्गत हावड़ा मुस्लिम हाई स्कूल से लगभग एक हजार बच्चों ने ईश्वर चंद विद्यासागर के जयंती पर 200वां वर्षगांठ मनाते हुए शानदार रैली निकाली। यह रैली हावड़ा के टिकिया पाड़ा के तमाम गलियों और चौराहों से होते हुए गुजरी।
वहीं रैली दौरान "पढ़ो लिखो आगे बढ़ो भारत की पहचान बनो" का नारा लगाया गया। रैली वापस मुस्लिम हाई स्कूल पहुंची। स्कूल के तमाम शिक्षक और शिक्षिका सहित कमेटी के मेंबर अब्दुल कयूम अंसारी, अध्यक्ष मोहम्मद सलीम, स्कूल के हेड मास्टर शमशाद आलम के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली समाप्त होने के पश्चात बच्चों में मिठाइयां भी बांटी गई। वहीं मास्टर शमशाद आलम ने ईश्वर चंद विद्यासागर के जीवनी के बारे में बच्चों को संबोधित किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6288