वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● 20 हजार और 25 हजार रूपये के दो इनामी अभियुक्तों को पूलिस ने किया गिरफ्तार
25 हजार रूपये का इनामी अभियुक्त जयप्रकाश मिश्रा उर्फ मोनू तथा 20 हजार रुपये की इनामी महिला अभियुक्त उषा देवी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार गया। पकड़ा गया इनामी अभियुक्त जय प्रकाश मिश्रा उर्फ मोनू शातिर अपराधी झुन्ना पंडित का सगा बड़ा भाई है। और पकड़ी गयी इनामी अपराधी महिला उषा देवी झुन्ना पंडित की माता है। दोनो अभियुक्तों को पुलिस ने पांडेयपुर स्थित हिमांशु हास्पीटल समीप से गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाईल फोन बरामद हुआ।
अभियुक्त मां और बेटा सथवा क्षेत्र में दिव्यांग हत्याकांड व पूर्व प्रधान राजेश पटेल के अपहरण के आरोपी है। आज इस पुरे प्रकरण का खुलासा थाना कैंट में क्षेत्राधिकारी कैंट मोहम्मद मुश्ताक ने किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6547