गोवा में हल्द्वानी का जलवा



हल्द्वानी-उत्तराखंड,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मिसेज इंडिया ग्लोब व मिस्टर - मिस इंडिया ग्लोब का ग्राण्ड फिनाले पिछले दिनों 29 नवंबर 2019 को गोवा में आयोजित किया गया जिसमें मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब में लगभग 50 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जबकि मिसेज इंडिया ग्लोब में 40 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

मिसेज इंडिया ग्लोब में हल्द्वानी की हिमानी सिजवाली रावत द्वितीय रनर अप चुनी गयी। बता दें कि हिमानी पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत की बहू हैं और वह अपने प्रोफेशन से एक फ़ैशन डिजाइनर है।

मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लोब में हल्द्वानी के ही हरपिंदर सिंह मिस्टर इंडिया ग्लोब से नवाजे गये। मॉडल व अभिनेत्री सारा खान ने हिमानी को ताज पहनाया। इस मौके पर संजीव कुमार एवं मान सिंह ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6619