वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्रधानमंत्री कौसल विकास योजना के तहत मंगलवार को सिगरा थाना के सामने स्थित आर के ग्रैंड होटल में ब्यूटीशियन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मेकअप स्टूडियो के ब्यूटीशियन ने प्रशिक्षुओं को ब्यूटी पार्लर और मेकअप को बेहतर बनाने के टिप्स दिए गए। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ब्यूटी पार्लर को भी स्वरोजगार योजना से जोड़ा गया है। जिसके तहत महिलाओं को ब्यूटी पार्लर की दिशा में उनकी प्रतिभा निखारने को लेकर मंच प्रदान करना है।
कार्यशाला में शामिल शहर भर की महिला ब्यूटिशियनों ने एक्सपर्ट्स से न सिर्फ ब्यूटी पार्लर से सम्बंधित कई सवाल पूछे बल्कि इस दिशा में आगे आने वाली पीढ़ियों को संदेश दिया। कार्यशाला के दौरान रैम्प शो का भी आयोजन किया गया व मेकअप का सजीव प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम के जरिये कॉस्मेटिक इफ़ेक्ट एवं ब्यूटी टिप्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आयोजक एम• ट्रेडर्स के रविन्द्र नाथ सिंह एवं मनीष गर्ग ने बताया कि इस शो के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देना है। यहाँ पर परंपरागत मेकअप के साथ आधुनिक मेकअप के बारे में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में मिसेज इंडिया ईस्ट प्रज्ञा पांडेय, प्रिया मिश्र, मनीषा वर्मा, टेक्निकल हेड मोहित, हेयर स्टाइलिस्ट एवं मेकअप आर्टिस्ट दिलखुश सिंह, शीतल आदि का सहयोग रहा।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6656