बलिया के फेफना विधानसभा से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी इन दिनों महानगर कोलकाता आए हुए हैं। निश्चित ही कार्यक्रमों का तांता लगा हुआ होगा। समूचे राष्ट्र में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के परिणाम न मात्र भारतीय जनता पार्टी के विरोधी दलों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ बल्कि आम जनता में भी इसकी गहरी छाप पड़ी है। बंगाल भी इस से अछूता नहीं है। साथ साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अपने राज्य के लोगों के प्रति सुशासन व क्रियाविधि की तहज़ीब लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। उसी अंदाज़ का असर राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी में भी साफ साफ नज़र आ रहा था जब वे उत्तर हावड़ा भाजपा मण्डल 3 द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो समारोह का आयोजन उत्तर हावड़ा स्थित रत्नाकर नॉर्थ पॉइंट स्कूल में हुआ। भाजपा नेताओं सहित विभिन्न संस्थाओं के लोगों ने उपेन्द्र तिवारी का सम्मान फूल माला पहना कर किया वही उपेन्द्र तिवारी ने भी सभी लोगों का सम्मान फूल माला पहना कर किया। अपने वक्तव्यों में राज्य मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने एक ओर जहां योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे जनहित में कदमों की सराहना की वही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए तृणमूल काँग्रेस को गुंडों की पार्टी बताया। उन्होने तृणमूल की आज की स्थिति की तुलना वाम-फ्रंट की बंगाल में आखरी सरकार के आखरी दिनों व उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार के आखरी दिनों से की और कहा कि इनके आज की स्थिति से मैं स्पष्ट कहता हूँ कि अगली बार नहीं रहेगी बंगाल में तृणमूल सरकार। वाम-फ्रंट के सारे गुंडों को तृणमूल ने पनाह देकर अपने में मिला लिया है, विरोधियों को डराया-धमकाया मारा-पीटा जा रहा है और जबरन पार्टी सदस्य बनाया जा रहा है, अराजकता चरम सीमा पर है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जैसा कोई भी नहीं हैं, वे जो ठान लेते हैं उसे वे पूरा कर के ही छोड़ते हैं। चाहे वो 2014 का संसदीय चुनाव रहा हो या हाल के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव। अब बंगाल की बारी है। वहीं मंत्री उपेन्द्र तिवारी जब लोगों को संबोधित कर रहे थे तो लोगों में सुगबुगाहट थी कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी बंगाल आएंगे...!
कार्यक्रम दौरान मंच संचालन कर रहे दीपक राय सहित रत्नाकर पाण्डेय, संजय सिंह, मनोज पाण्डेय, उमेश यादव, विवेकानंद राय, पुर्णिमा कोठारी, श्रीभगवान सिंह, संजीव शुक्ला, अमित पाठक, संग्राम साव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मंच पर दिखें। धन्यवाद ज्ञापन मनोज पाण्डेय ने किया। वही कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।
https://www.indiainside.org/post.php?id=67