रिसड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
हुगली जिला के अंतर्गत रिसड़ा म्युनिसिपॉलटी के वार्ड संख्या 19 में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय उपाध्याय की अगुवाई में सीएए के समर्थन मे रैली निकाली गई। साथ साथ सीएए के बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया।
रैली का शुभारम्भ दुर्गा माठ से हुआ। श्री कृष्णा नगर, बी•के• टेलर, सीता भवन होते हुए समूचे वार्ड में परिक्रमा करते हुए अपने गन्तव्य दुर्गा माठ पहुंचा। रैली में विजय पाण्डेय, राकेश चौधरी, अमिताभ घोष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहर्ष हिस्सा लिया।
भाजपा नेता विजय उपाध्याय ने बताया कि सीएए के समर्थन रैली में आम लोगों का भरपूर सहयोग रहा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएए का जिस प्रकार विरोध कर रही हैं उचित नहीं है। संसद से पास होने के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर होने के बाद यह कानून लागू हो गया। इसका विरोध कर लोगों को भड़काया जा रहा है जो एक स्वच्छ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। विरोध में कितनी बड़ी घटनाएं घटी, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इन भारी नुकसानों की भरपाई कैसे होगी!
https://www.indiainside.org/post.php?id=6705