कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
● पश्चिम बंगाल में 2 करोड़ लोग तंबाकू उपयेागकर्ता, डेढ़ लाख की सालाना मौत
पश्चिम बंगाल को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्लेज फॉर लाइफ तंबाकू मुक्त युवा अभियान का आगाज किया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक अहम् रोल अदा करेंगे। इसके लिए तंबाकू व अन्य उत्पादों की रोकथाम के लिए एनएसएस से 3200 युवा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करेगे। डा• के• पी• बासु मेमोरियल हाल में मंगलवार को याधवपुर यूनिवर्सिटी, संबंध हेल्थ फाउंडेशन (एसएचएफ) ने एप्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और विंडोज प्रोडक्शन की और से एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के लिए प्लेज फॉर लाइफ तंबाकू मुक्त युवा अभियान पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय की लगभग 32 एनएसएस इकाइयों ने भाग लिया। कार्यशाला में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने खुद को तंबाकू से दूर रखने और दूसरों को भी इस घातक लत से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए याधवपुर यूनिवर्सिटी के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डा• संजय गोपाल सरकार ने कहा, “हम इस क्षेत्र में काम करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि हर साल इससे हो रही बंगालियों की मृत्यु की संख्या सुनकर हम चिंतित हैं। यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जाधवपुर विश्वविद्यालय की 32 एनएसएस इकाइयां हैं और राज्य में 1093, यदि वे सभी युवकों में तंबाकू उत्पादों के सेवन करने की शुरूआत को रोकने के लिए समुदाय को संगठित करें, तो इससे समाज में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा। हम इस नेक काम के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
ज्वाइंट रजिस्ट्रार ने कहा कि यूनिवर्सिटी के परिसरको तंबाकू मुक्त बनाने के लिए एनएसएस से जुड़े युवाअेां को अंबेसडर के रुप में काम करना हेागा। साथ ही युवाओं को नियमित रुप से यूनिवर्सिटी परिसर व अपने क्षेत्र में जाकर जो लोग इन उत्पादों का सेवन करते है उन्हे इसके दुष्परिणाम के बारे में बताना होगा, ऐसा नियमित करने से वे इसका सेवन बंद कर देंगे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6764