कोलकाता,प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
उत्तर कोलकाता के जोड़ाबगान स्ट्रीट (पानी टंकी के पास) शनिवार 18 जनवरी से जोड़ाबगान वैष्णवों भक्त मण्डल व जोड़ाबगान एथलेटिक क्लब के सहयोग से माता रानी का विशाल जागरण का शुभारंभ हुआ। बता दें कि यह धार्मिक अनुष्ठान 18, 19 व 20 तक जारी है।
बतौर मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता पश्चिम बंगाल सरकार में महिला व बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा और पार्षद सुजाता साहा माता के दरबार में उपस्थित रहीं।
बता दें कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माता वैष्णो देवी का भव्य श्रृंगार, जगराता एवं भण्डारा का आयोजन किया गया है।
वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में सौरेन मुखर्जी, जय सोनकर, सोनू लाल सोनकर, महावीर सोनकर, महेन्द्र गुप्ता, हीरालाल सोकर, दिलीप सिंह, रंजीत सोनकर, अशोक सोनकर, संजय सोनकर, राजेश सोनकर, धीरज सोनकर, मुन्ना सोनकर, गौतम सोनकर, उत्तम सोनकर, सागर सोनकर, राजा दास, राज सिंह, साहेब सोनकर, राहुल सोनकर, रोहित सिंह, अमित माली, राजा, धर्मेन्द्र, प्रमोद, अमोद मेहता, ऋशभ सोनकर, आकाश सोनकर व भारी संख्या में जोड़ाबगान निवासी मौजूद थे।
संस्था के सक्रिय कार्यकर्ता विशाल सोनकर ने उपरोक्त जानकारी साझा किया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=6778