कोलकाता में मॉडलिंग की दुनिया का सबसे बड़ा शो 21 मार्च को : हिना कौसर



कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

• किड्स फैशन इवनिंग में भी होगा जलवा

• कोलकाता फॉक डांस की भी दिखेगी झलक

• फ़िल्म इंडस्ट्री का प्रवेश द्वार है यह शो

कोलकाता कल्चरल फेस्टिवल को लेकर प्रतिभागियों में भारी उत्साह बना हुआ है जिसका ग्रैंड फिनाले 21मार्च को होगा जिसमें मिस, मिसेज, मिस्टर इंडिया एवम् स्पार्कलिंग स्टार, कोलकाता फॉक डांस, किड्स फैशन इवनिंग समेत कई प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी।

बटरफ्लाई इवेंट के बैनर तले आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। कार्यक्रम की आयोजिका मिसेज एशिया हिना कौसर ने बताया कि इस इवेंट में देशभर के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। यह अब तक तक का फैशन का सबसे बड़ा इवेंट है। जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां भी पहुंच रही है जिनमें गीतकार, संगीतकार, मॉडल, फिल्मस्टार भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस इवेंट के ऑडिशन प्रारम्भ हो चुके हैं। पहला ऑडिशन कोलकाता में होगा उसके पश्चात देश के अन्य राज्यो में होंगे। इस इवेंट में सबसे अहम बात यह है कि यह फ़िल्म इंडस्ट्री के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है जिसका प्रतिभागियों को निश्चित रूप से काम भी मिलेगा उनका कॅरियर भी अच्छा होगा।

उपरोक्त जानकारी कुमाऊँ केसरी (उत्तराखंड) के सम्पादक व देवभूमि वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के महासचिव प्रदीप फुटेला ने साझा की।

https://www.indiainside.org/post.php?id=6808