57वाँ प्रान्त अधिवेशन



--- संतोष यादव, सुलतानपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा और अनुशासित छात्र संगठन है। देश की शैक्षिक उन्नति में इसकी भूमिका महत्त्वपूर्ण है। यह बात देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक व भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक डा• बिजेन्द्र सिंह ने कहीं।

डा• सिंह गनपत सहाय पी• जी• कालेज में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के सत्तावनवें प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुये शिक्षाविद व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो• उमा श्रीवास्तव ने देश की शैक्षिक स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुये कहा कि भारत की शिक्षा में अनेक बदलाव किये जाने की जरूरत है।

प्रदेश के सूचना, युवा व विधि राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुये कहा कि परिषद के नाते ही आज वह जीवन की ऊंचाईयों पर हैं।

समारोह का संचालन अधिवेशन प्रमुख डा• जितेन्द्र त्रिपाठी ने किया। स्वागत समिति के अध्यक्ष डा• जे• पी• सिंह व महामंत्री डा• विनोद सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। आभार ज्ञापन नगर अध्यक्ष डा• राजेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री डा• आलोक पांडेय, अधिवेशन नियंत्रक मयंक मिश्र, मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि', प्रदेश अध्यक्ष डा• राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अम्बरीष, आनंद प्रकाश द्विवेदी, प्रदीप शुक्ल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इससे पूर्व परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री ने ध्वजारोहण करके अधिवेशन की शुरुआत की। अधिवेशन स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसका उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक डा• बिजेन्द्र सिंह ने किया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=682