चाह नहीं, मैं सुरबाला के
गहनों में गूँथा जाऊँ,
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध
प्यारी को ललचाऊँ,
चाह नहीं सम्राटों के शव पर
हे हरि डाला जाऊँ,
चाह नहीं देवों के सिर पर
चढूँ भाग्य पर इठलाऊँ,
मुझे तोड़ लेना बनमाली,
उस पथ पर देना तुम फेंक!
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने,
जिस पथ पर जावें वीर अनेक!
हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से पार्षद व जनप्रिय नेता शैलेश राय के नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता मंच के तत्वावधान में गत 6 मई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हावड़ा मैदान क्षेत्र में किया गया। शहीद जवान प्रेम सागर व नायक सुबेदार परमजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा का विशेष अंग रहा देशभक्ति गीतों पर आधारित कुछ विशेष पल जिसमें गायक अरविंद अकेला ने देशभक्ति पर आधारित गीतों की प्रस्तुति की, इन्ही देशभक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पीत की गई व लोगों को देश के प्रति समर्पण का एहसास कराया गया।
वहीं सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार में सहकारिता मंत्री अरूप राय ने कहा कि देश पर शहीद होनेवाले जवान प्रेम सागर व नायक सुबेदार परमजीत सिंह को सत सत नमन। देश उनकी कुर्बानी को कभी भूल नहीं पाएगा। अपने कथन का विषय बदलते हुए उन्होंने नाम लिए बिना भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए स्पष्ट किया कि कुछ लोग राज्य में दंगा लगाना चाहते हैं। वे चाहते है कि यहां के लोग आपस में कट-मरे लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। बंगाल के लोग किसी के उकसावे में नहीं आनेवाले है। यहां कोई कितना ही सांप्रदायिकता का जहर घोलने की कोशिश कर ले वह सफल नहीं हो सकता। बंगाल के लोग एक हैं और एक रहेंगे।
वहीं शैलेश राय ने कहा कि राज्य की एकता और अखंडता बरकरार रहेगी। यहां किसी को आपस में लड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंदिर बनाने की आवश्यकता होगी वहां मुस्लिम भाई मदद करेंगे और जहां मस्जिद बनाने की बात आएगी वहां हिन्दू भाई सहायता के लिए आगे आएंगे।
इस मौके पर समाजसेवी शिखरचंद जैन, राजेश सिन्हा, कृष्णप्रताप सिंह सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=69