"विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन में अखिलेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष एवं शोध छात्र भूपेन्द्र सिंह प्रदेश मंत्री चुने गये"



---संतोष यादव,सुलतानपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के अधिवेशन में दूसरे दिन नये प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री का चुनाव हुआ तथा तीन समसामयिक प्रस्ताव पेश किये गये ।
यह जानकारी देते हुये अधिवेशन के मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' ने बताया कि चुनाव अधिकारी डॉ. विनय पांडेय की देखरेख में सर्वसम्मति से नया चुनाव किया गया । जिसमें एम.डी. पी. जी. कालेज प्रतापगढ़ के एशोसिएट प्रोफेसर डा.अखिलेश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष व काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के शोधछात्र भूपेन्द्र सिंह प्रदेश मंत्री बने ।
दूसरे सत्र में रोजगार में युवाओं की भूमिका ,छात्राओं की राजनीति में भागीदारी व
ई कचड़ा का दुष्प्रभाव से सम्बंधित तीन प्रस्ताव पेश किये गये । प्रस्तावों पर चर्चा और संशोधन के बाद इन्हें अंतिम दिन पास किया जायेगा । सत्र का संचालन बी.एच.यू .के छात्र मयंक ने किया ।
इस अधिवेशन में सोलह जिलों से आये लगभग चार सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं ।

https://www.indiainside.org/post.php?id=690