श्री गुरू नानक जयंती : कोलकाता में भव्य शोभायात्रा



--- रंजीत लुधियानवी, वरिष्ठ पत्रकार, कोलकाता।
29 अक्टूबर। श्री गुरू नानक देव जी के जन्मोत्सव के मद्देनजर महानगर में रविवार की सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरूद्वारा बड़ा सिख संगत से अरदास के बाद शोभायात्रा आरंभ हुई और महात्मा गांधी रोड, गिरीश पार्क, मानिकतला होते हुए गुरूद्वारा बाघमारी तक पहुंची। शोभायात्रा की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे। इसके पीछे भारी संख्या में लोग चल रहे थे।

कोलकाता, हावड़ा, डनलप समेत विभिन्न जगह के खालसा स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शोभायात्रा में शामिल थे। मालूम हो कि आगामी दो नवंबर से चार नवंबर तक कोलकाता में नानक जयंती मनाई जा रही है। इस दौरान विभिन्न जगह सुबह से ही कथा-कीर्तन-प्रवचन के साथ लंगर की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर प्रसिद्ध प्रचारक गुरूवाणी का प्रचार करने के लिए कोलकाता आ रहे हैं।

शोभायात्रा में शामिल लोगों को जगह-जगह सिख संगत की ओर से चाय, बिस्कुट, पानी, चाकलेट वितरित किए गए।

https://www.indiainside.org/post.php?id=692