रुकेया परवीन ने फिर जीते गोल्ड व सिल्वर मेडल



29 अक्टूबर। हावड़ा की बेटी रुकेया परवीन ने अपने पिछले रिकार्ड को कायम रखते हुए दुर्गापुर में आयोजित 19वीं पश्चिम बंगाल ओपन स्टेट कराटे चैम्पियनशिप-2017 में फाइट में गोल्ड व काटा में सिल्वर मेडल जीता। बंगाल ओलंपिक तथा इंडियन ओलंपिक कमिटी द्वारा मान्यता प्राप्त पश्चिम बंगाल बर्दमान बूडो केन कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय (28 व 29 अक्टूबर) प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

वहीं अपने अपने वजन श्रेणी में मेहताब आलम ने फाइट व काटा में गोल्ड तथा मो• इमरान ने भी फाइट व काटा में गोल्ड हासिल की।

कियो जापान शोटोकॉन पश्चिम बंगाल के चीफ टेकनिकल डायरेक्टर सिहान कौसर अली बलैक बेल्ट 6थ डेन और सिहान हैदर अली "रज़ा" 5थ डेन ने इनके बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।

https://www.indiainside.org/post.php?id=694