कोलकाता के पाथुरिया घाट के निकट गंगा समग्र के बैनर तले गत 7 मई को एक बैठक की गई जिसमें गंगा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार को कोलकाता के विभिन्न घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने की बात पर चर्चा हुई। साथ साथ यह भी बात कही गई कि गंगा आरती के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाएगी तथा हर एक समूह का नेतृत्व महिलाएं ही करेंगी। समाज सेविका कामिनी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गंगा समग्र पश्चिम बंगाल के गंगा स्वच्छता प्रमुख व हावड़ा गंगा सेवा संघ के सचिव और संस्थापक बृज उपाध्याय और हावड़ा ज़िला के आरती प्रमुख विकास ठाकुर उपस्थित थे।
वही बैठक में एक टोली का भी चयन किया गया जो कोलकाता के विभिन्न घाटों पर गंगा स्वच्छता अभियान के तहत कार्यरत रहेगी। इस टोली में कामिनी तिवारी, रागिनी सिंह, पुर्णिमा चक्रवर्ती, आनन्द केडिया, बंटी चन्डक, बृज उपाध्याय, विकास ठाकुर, बिमल कुमार खन्ना, विश्वनाथ भूटिया, राजेश सिंह, शन्नी कपूर व स्वपन कुमार पाल हैं।
https://www.indiainside.org/post.php?id=70