संजुक्ता की मधुर आवाज़ ने बांग्लादेश में लोगों को काफी प्रभावित किया



कोलकाता,
पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़

महानगर कोलकाता की रहने वाली भारतीय गायिका संजुक्ता डे ने अपनी आत्मीय आवाज से बांग्लादेश में लोगों को काफी प्रभावित किया। गत 08 मार्च 2020 को, तांगेल की पारंपरिक मिट्टी पर "माटिर माँ क्लब" द्वारा आयोजित कार्यक्रम "आंतोर्जातिक कोबिता उत्सब" में भारत व बांग्लादेश के कवियों, पत्रकारों और विभिन्न कलाकारों ने सक्रिय रूप में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की एक शाम के वक्त प्रस्तुति दौरान गायिका संजुक्ता डे की मधुर आवाज़ ने वहाँ के सभी देशवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने उनकी गायिकी को बहुत ज्यादा पसन्द किया। उनकी सराहना भी हुई।

वहीं टैंगेल शो के अंत में उन्हें कई वार्ता, गायन कार्यक्रम और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित भी किया गया था।

संजुक्ता ने बताया कि "बचपन के दिनों में मैं इस स्थान के बारे में बहुत कुछ सुना करती थी परन्तु बांग्लादेश आने का कभी मौका नहीं मिला। लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनहरा अवसर सम्भव हो पाया। यहाँ के अपने लोगों का व्यवहार और अतिथि सत्कार से मैं काफी प्रभावित हुई हूँ। मुझे बस दुख इस बात से है कि मैं घर वापस जाकर इन यादगार पलों की चर्चा अपने पिता से नहीं कर सकती क्योंकि पिछले वर्ष ही मेरे पिता का निधन हो गया था।

बता दें कि 11 मार्च 2020 को कार्यक्रम का समापन हो गया था और गायिका संजुक्ता अपने वतन लौट आयी थीं।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7049