तृणमूल यूथ काँग्रेस हावड़ा उपाध्यक्ष व उत्तर हावड़ा विधायक ने छेड़ा सुर व ताल



उत्तर हावड़ा स्थित जटाधारी पार्क में गत 6 मई को संस्था किशोर कुमार मेमोरियल एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान तृणमूल यूथ काँग्रेस हावड़ा सदर के उपाध्यक्ष समित घोष गाते हुए व उत्तर हावड़ा विधायक लक्ष्मी रतन शुक्ला गिटार बजाते हुए सुर व ताल की प्रस्तुति कर सैकड़ों लोगों का दिल जीत लिया। वही कार्यक्रम में विश्वतान, ग्लोबल एकैडमी, बिजना सांझे (सिंगिंग स्कूल), आम्रपाली, नटराज, सृजन नृतयो गोष्टी, गंधरबी (डांसिंग स्कूल) से 6 वर्ष से लेकर 60 वर्षों तक के उम्र के कलाकारों ने विभिन्न विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का पहला चरण कवि प्रणाम के रूप में मनाया गया।
वही कार्यक्रम का दूसरा चरण महान गायक किशोर कुमार पर आधारित रहा तथा इसी चरण में उत्तर हावड़ा से विधायक लक्ष्मी रतन शुक्ला का जन्मोत्सव भी रहा। तरुण सरकार, संजुक्ता, सस्वती, सुभेन्दु ठाकुर, प्रसून बनर्जी, सोमाली सरकार, शादाब हासमी (मुंबई) कलाकारों ने गीत पेश किया। कार्यक्रम का संचालन सुदीप्ता मित्रा व शिल्पी मित्रा ने किया। कार्यक्रम प्रबन्धक संजुक्ता व अजित बटब्याल थे। ज्ञात हो आयोजक संस्था किशोर कुमार मेमोरियल एंड कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी रतन शुक्ला व सांस्कृतिक सचिव समित घोष हैं। इस मंच के माध्यम से महान गायक किशोर कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी की गई जिसके तहत सैकड़ों लोगो ने हस्ताक्षर आवेदन कर अपना पक्ष रखा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार में सहकारिता मंत्री अरूप राय सहित हावड़ा जिलाधिकारी, हावड़ा पुलिस आयुक्त देवेन्द्र प्रकाश सिंह, हावड़ा नगर निगम में महापौर डा० रथीन चक्रवर्ती व एमएमआईसी बानी सिंघा राय सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=71