आचार्य नरेन्द्र देव के विचार आज भी प्रासंगिक - हिमांशु सिंह



--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।

☆ चन्द्रशेखर फाउंडेशन ने मनाया विभूतियों की जयंती

वाराणसी : देश को शैक्षिक रुप से आजादी के लिए आचार्य नरेन्द्र देव जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। शिक्षा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यही उनकी मंशा थी। आचार्य नरेन्द्र देव के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों को आत्मसात करके ही देश और समाज को वैश्विक पहचान दिलाया जा सकता है। यह बात मंगलवार को शक्तिपीठ सेंवा संस्थान की ओर से सारनाथ स्थित शक्तिपीठ सेंवा संस्थान में आयोजित आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती समारोह में बतौर मुख्य वक्ता चन्द्रशेखर फाउंडेशन के संस्थापक/अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव के सपनों को इस देश का युवा वर्ग ही पूरा कर सकता है। इसके पूर्व श्री प्रतिमा ने लौह पुरुष सरदार पटेल, आचार्य नरेन्द्र देव एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व• चन्द्रशेखर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

जयंती समारोह में मुख्य रूप से शक्तिपीठ सेवा संस्थान के अध्यक्ष गुप्तेश्वर शास्त्री, मथुरा जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर फॉउंडेशन प्रदीप कुमार शर्मा, राकेश कुमार सिंह, अतुल सिंह, भैया लाल पाल, रमेश सिंह, भोला नाथ उपाध्याय, ऋषि नारायण, रामचन्द्र प्रजापति, सुरेंद्र कवि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=712