एकता परिवार फॉउंडेशन ने 50 लोगों को हफ्तेभर का राशन भेंट किया



हावड़ा-पश्चिम बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एकता परिवार फॉउंडेशन ने 50 लोगों को हफ्तेभर का राशन भेंट किया जिसमें प्रत्येक के लिए 5 किलो चावल, 500 ग्राम दाल, 3 किलो आलू व एक पैकेट नमक था।

संस्था के सदस्य ने बताया कि सदस्यों, उनके मित्रों तथा परिवार के सदस्यों के सहयोग राशि की सहायता से आज हमने 50 जरूरतमंद लोगों को राशन भेंट किया। हमने अपने आस-पास इलाकों का सर्वे कर 50 जरूरतमंद लोगों का चयन किया। उन्हें कूपन देकर संस्था के कार्यालय स्थित कैम्प पर आने का निमंत्रण दिया। लोग आए और हमें सेवा का मौका मिला।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7126