बंगाल : सबक सिखाने की तैयारी में भाजपा, मुकदमा व 50 करोड़ की मानहानि का दिया संकेत



कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● फेक न्यूज़ पर भाजपा सख्त, न्यूज़ पोर्टल के सम्पादक को भेजा नोटिस

● पोर्टल पर प्रकाशित खबर में प्रत्येक मंडल में भाजपा केन्द्रीय दल द्वारा भेजे गए 100 बोरी चावल व 5 लाख रूपये के घोटाले का आरोप भाजपा पश्चिम बंगाल अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) पर

जिस प्रकार बहते हुए स्वच्छ पानी में कभी-कबार साँप दिख जाते है वैसे ही प्रचारित व प्रसारित खबरों के बीच आजकल फेक न्यूज़ दस्तक दे जाते हैं। नीजि स्वार्थों के लिए या किसी के दामन पर दाग लगाने या राजनैतिक प्रतिद्वंदिता के लिए फेक न्यूज़ आजकल प्रचलन में है।

पीएमन्यूज़365 नामक एक पोर्टल ने भाजपा पश्चिम बंगाल को कष्ट पहुंचाया है। एक खबर जिसमें बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय दल द्वारा राज्य के प्रत्येक मंडलों के लिए 100 बोरी चावल और पाँच लाख रुपये इस कोरोना महामारी संकट की घड़ी में वितरण के लिए भेजे गए। उस पर हाथ साफ कर दिया गया है और वह घोटाला का रूप ले चुका है। मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सांसद व भाजपा पश्चिम बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष और महासचिव (संगठन) सुब्रातो चटर्जी को बताया हैं।

बता दें कि भाजपा पश्चिम बंगाल मीडिया-इनचार्ज सप्तर्षि चौधरी ने इस खबर को बेबुनियाद, निराधार, बकवास करार देते हुए इसे फेक न्यूज़ का संज्ञान दिया है। उन्होंने बताया कि इस फेक न्यूज़ को आधार बनाकर भारतीय जनता पार्टी व उसके पदाधिकारियों को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। साथ साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमारे वकील ने पोर्टल के सम्पादक को नोटिस भेजा है। जिसमें इस मिथक खबर को पोर्टल के पटल से हटाने और माफी मांगने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर मुकदमा व 50 करोड़ रूपये की मानहानि का दावा किया जाएगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7173