कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
कोरोना वायरस महामारी के संकट से बचाव के लिए लॉकडाउन लागू है। सरकारी स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों पर कायम रहकर लॉकडाउन का अमल करना ही संकट को पराजित करना है। इसी बीच नियम-कानून के दायरे में रहते हुए जरूरतमंदों तक उचित माध्यमों से सहयोग भी पहुंचाना है, मानव धर्म निभाना है।
कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (के•एम•सी•) के वार्ड संख्या 36 में समाजसेवी प्रकाश कुमार रोजाना 70 से 100 लोगों के भोजन का प्रबंध करते है। सामग्री की व्यवस्था, भोजन बनवाना और उसकी पैकिंग की व्यवस्था वे स्वयं अपने देख-रख में करते हैं। वहीं रेल मजदूर यूनियन के सहयोग से सियालदह डिविजन के अध्यक्ष प्रमेद कुमार की अगुवाई में भोजन के पैकेटों का वितरण जरूरतमंदों में किया जाता है।
प्रकाश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के शुरुआत से ही एक समय के भोजन का प्रबंध कर रहे है। इसे दो समय का करने का विचार कर रहे है। एक समय रोटी व दाल और दूसरे समय खिचड़ी खिलाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल हमने मीनू में फ्राइड राइस की व्यवस्था की थी जिससे लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई और सैकड़ों में पहुँच गई थी।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7175