मुम्बई-महाराष्ट्र,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
मात्र 53 वर्ष की आयु में बॉलीवुड के जाने-माने उत्कृष्ट अभिनेता इरफ़ान खान ने हमें अलविदा कह दिया है। वे अब नहीं रहें। आज कोलन इंफेक्शन के चलते अपनी जिंदगी की बाजी हार गए। इरफ़ान खान का निधन आज बुधवार 29 अप्रैल को मुम्बई की कोलीलाबेन अस्पताल में हुआ। जहाँ वे कोलोन संक्रमण की शिकायत से भर्ती हुए थे।
गत दिनों राजस्थान में उनके माँ का निधन हुआ था जिनकी अंत्येष्टि में लॉकडाउन के कारण वे शामिल नहीं हो पाए थे।
बता दें कि वर्ष 2018 में उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था, जिसके बाद वे एक साल ब्रिटेन में इलाज के लिए रहे। कैंसर सरीखी लाइलाज बीमारी से जंग लड़ कर वह स्वस्थ हो चुके थे। राहत पश्चात वे पुनः कोलोन संक्रमण की शकायत से मुम्बई में भर्ती हुए। इस बीच उन्होंने अपनी फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम की शूटिंग की, जो उनकी अंतिम फिल्म थी।
इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को हुआ था। वे हिन्दी व अंग्रेजी फ़िल्मों तथा टेलीविजन के एक कुशल अभिनेता रहें। उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हें वर्ष 2004 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। वे बॉलीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इरफान खान हॉलीवुड में भी एक जाना पहचाना नाम हैं। ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों में भी उन्होंने काम किया हैं। 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7192