वाराणसी में दो और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले - जिलाधिकारी



-हरेन्द्र शुक्ला,
वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● अब तक 60 पॉजिटिव केस हो गए हैं

● लॉकडाउन के अंतर्गत 3 मई तक की गई व्यवस्था में थोड़ा परिवर्तन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि गुरुवार को दोबारा बीएचयू से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में 2 और नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसको मिला कर अब तक 60 पॉजिटिव केस हो गए हैं।

ये दोनों केस सिगरा थाने के पुलिस कर्मी हैं। एक थाने पर और एक नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। इनकी स्क्रीनिंग भी 3 दिन पहले थाने पर हुई थी और सिम्पटम पाए जाने पर इनके सैंपल लिए गए थे।

■ वाराणसी शहर में लॉकडाउन के अंतर्गत 3 मई तक की गई व्यवस्था में थोड़ा परिवर्तन किया जा रहा है

दूध की दुकानें प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक 1 घंटे खुलेंगी। इस दौरान वे केवल दूध ही बेच सकेंगी। पहले यह समय अवधि प्रातः 11:00 से 12:00 के बीच थी जिसके समय में अब परिवर्तन किया जा रहा है।

दवाइयों की दुकान पूरे शहर में प्रातः 11:00 से 12:00 तक 1 घंटे के लिए खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इस 1 घंटे के दौरान केवल वही व्यक्ति घर से निकले जिसे दवा की अत्यंत आवश्यकता हो। सभी लोग यह प्रयास करें कि अपने-अपने गली मोहल्ले के पास की ही दवा की दुकान से दवाई खरीदें।

सब्जी दूध और राशन इन तीनों के बारे में यह निर्देश था कि इनके गलियों में घूम घूम कर बेचने वाले ठेले व वाहन प्रातः काल से लेकर सांय 6 बजे तक गलियों में घूम कर अपना सामान बेच सकेंगे। परंतु कुछ ठेले वह दुकानदारों को इसमें संशय था, अतः स्पष्ट किया जाता है की सब्जी दूध और सभी प्रकार की राशन की होम डिलीवरी के साथ-साथ गलियों में भी ठेलों व छोटे वाहनों के माध्यम से उनकी बिक्री शाम 6 बजे तक अनुमन्य है।

इसके अलावा दिनांक 29 अप्रैल 2020 को जारी आदेश के सभी अंग यथावत रहेंगे।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7197