•☆• फिजी, किरीबाती, टोंगा, वानुआतू, नौरू, तुवालू और कुक आईलैंड्स में अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 तक भारत उत्सव का आयोजन
अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 तक फिजी, किरीबाती, टोंगा, वानुआतू, नौरू, तुवालू और कुक आईलैंड्स में भारत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव के दौरान भारतीय संस्कृति को पेश किया जाएगा जिनमें शास्त्रीय और लोक नृत्य, संगीत, खान-पान और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन शामिल है। यह कार्यक्रम फिजी के 6 शहरों सुवा, नाडी, लाआटोका, लबासा, बा और किरीबाती, टोंगा, वानुआतू, नौरू, तुवालू और कुक आईलैंड्स की राजधानियों में संपन्न होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नलिखित प्रकार है-
अक्टूबर 2017 के प्रथम सप्ताह में फिजी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के अवसर पर ‘एकात्म मानववाद’ पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन। 13-20 अक्टूबर 2017 को फिजी में खाद्य उत्सव का आयोजन। 23-30 अक्टूबर 2017 को फिजी में सात सदस्यी साबरी ब्रदर्स दल द्वारा कव्वाली कार्यक्रम। 2-14 नवंबर 2017 को फिजी, किरीबाती, टोंगा और वानुआतू में गुंजन नृत्य अकादमी, कटक स्थित मीरा दास दल द्वारा ओडिसी नृत्य। 25-30 नवंबर 2017 को कला क्षेत्र द्वारा रामायण प्रकरण ‘जटायु मोक्षम्’ का प्रस्तुतीकरण। 24-26 नवंबर 2017 को फिजी में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन। 12-17 जनवरी 2018 को फिजी और कुक आईलैंड्स में डा• यशोदा ठाकोर द्वारा कुचीपुड़ी नृत्य और योग प्रदर्शन। 25 जनवरी-03 फरवरी 2018 को फिजी, नौरू और तुवालू में बॉलीवुड नृत्य और संगीत का आयोजन। 16-18 फरवरी 2018 को फिजी में अविष्कार मंच-कला अकादमी द्वारा लोक नृत्य का प्रस्तुतीकरण। 16-18 मार्च 2018 को फिजी में रामानुज शर्मा के लोक संगीत दल आरूग का प्रस्तुतीकरण।
https://www.indiainside.org/post.php?id=731