फूंके गए जिंपिग व चीन के झंडे



हावड़ा-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अंतराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के प्रतिवाद में बुधवार को उत्तर हावड़ा के पिलखाना मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के नेता उमेश राय की अगुवाई में चीन के राष्ट्रपति शी जिंपिग सहित चीन के झंडे को जला कर प्रतिवाद किया गया।

वहीं चीन को मुंहतोड़ जवाब देने और भारतीय जनता से चीन से आयात सामानों का बहिष्कार करने की भारत सरकार से अपील की गई।

इस प्रतिवाद में ताड़क नाथ साव, सुरेन्द्र जैन, हरि नारायण चौधरी, विशाल जायसवाल, राजेश राय, विनोद जयसवाल, विक्की यादव, मुन्ना जयसवाल, श्रीकांत सिंह राठौर, सुनील दास, संतोष दास, प्रवीण गुप्ता, दीपक स्वामी, विकास मिश्रा सहित स्थानीय युवाओं ने चीन के खिलाफ नारे लगाये।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7360