सितंबर 2017 का औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक



सितंबर, 2017 में औद्योगिक कामगारों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) 285 पर स्थिर रहा। 1-मासिक प्रतिशत बदलाव के आधार पर पिछले वर्ष की इसी अवधि की (-) 0.36 प्रतिशत की तुलना में यह अगस्त, 2017 और सितंबर, 2017 के बीच स्थिर बना रहा। मौजूदा सूचकांक में अधिकतम दबाव खाद्य समूह के कारण आया, जो कुल परिवर्तन में (-) 1.26 प्रतिशत था। जिंस के स्तर पर मछली, प्याज, करेला, बैंगन, गाजर, कद्दू, भिंडी, आलू, टमाटर, तरोई, ककड़ी, सेब, बनाना आदि के कारण सूचकांक में गिरावट आई। बहरहाल इस गिरावट में चावल, गेहूं का आटा, अरहर दाल, नारियल तेल, पोल्ट्री (चिकन), हरी मिर्च, फूल गोबी, हरा धनिया, मटर, नारियल, बीडी, सिगरेट, रसोई गैस, पेट्रोल इत्यादि के कारण रोक लगी। सितंबर, 2017 के लिए मासिक सीपीआई-आईडब्लयू के संदर्भ में साल-दर-साल मुद्रास्फीति 2.89 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह 2.25 प्रतिशत थी और पिछले वर्ष की सामान अवधि में यह आंकड़ा 4.14 प्रतिशत था। इसी तरह खाद्य मुद्रा स्फीति (+) 1.3 प्रतिशत रही, जबकि पिछले महीने यह (+) 1.61 प्रतिशत थी और पिछले वर्ष की सामान अवधि के दौरान यह 4.05 प्रतिशत थी। केन्द्रीय स्तर पर तिरुचिरापल्ली, वाराणसी, लखनऊ, कोल्लम और सलेम में चार अंक अधिकतम गिरावट दर्ज की गई। इनके बाद गिरडीह, भिलवाड़ा, रानीगंज, बेंगलुरु, फरीदाबाद, विशाखापट्ट्नम, जमशेदपुर और हल्दिया (प्रत्येक तीन अंक) का स्थान रहा। अन्य स्थानों के संबंध में दो अंको की गिरावट 12 केन्द्रों पर और एक अंक की गिरावट 18 केन्द्रों पर दर्ज की गई। इसके विपरीत त्रिपुरा में सात अंकों की अधिकतम बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद भिलाई (6 अंक), सिलीगुड़ी और दूम-दूमा तिनसुकिया (प्रत्येक 5 अंक) रहे। इनके अलावा दो केन्द्रों में चार अंक, दो केन्द्रों में तीन अंक, चार केन्द्रों में दो अंक और दस केन्द्रों में एक अंक का इजाफा देखा गया। अन्य 13 केन्द्रों के सूचकांक स्थिर है। 44 केन्द्रों की सूचकांक अखिल भारतीय सूचकांक से कम रहे और 33 केन्द्रों के सूचकांक राष्ट्रीय औसत से ऊपर रहे। तिरुचिरापल्ली केन्द्र का सूचकांक अखिल भारतीय सूचकांक के बराबर रहा।

अक्टूबर, 2017 के लिए सीपीआई-आईडब्ल्यू की अगली श्रृंखला गुरुवार 30 नवंबर, 2017 को जारी की जाएगी। उसे कार्यालय की वेबसाइट www.labourbureaunew.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

https://www.indiainside.org/post.php?id=741