काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की समय सारणी



वाराणसी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। इन प्रवेश परीक्षाओं को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।

प्रथम चरण की परीक्षाएँ 24 अगस्त से 31 अगस्त, 2020 के मध्य आयोजित की जा रही हैं, जिनमें सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एवं स्नातक स्तर के एलएलबी, बी•एड•/बी•एड• स्पेशल एजुकेशन तथा बी•पी•एड•, बी•एफ•ए• एवं बी•पी•ए• पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ करायी जाएँगी।

द्वितीय चरण की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन 9 से 18 सितम्बर, 2020 के बीच होगा, जिसमें स्नातक स्तर के शेष पाठ्यक्रमों - बी•ए• (ऑनर्स) आर्ट्स, बी•ए• (ऑनर्स) सोशल साइंसेज, बी•कॉम• (ऑनर्स)/बी•कॉम-एफएमएम, बी•एससी• (ऑनर्स) एजी, बी•ए• एलएलबी• (ऑनर्स), बी•एससी• (ऑनर्स) मैथ, बी•एससी• (ऑनर्स) बायो, शास्त्री (ऑनर्स) एवं बी•वोक• के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु परीक्षाएँ करायी जाएँगी।

समस्त पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा संबंधित अद्यतन समय-सारणी की जानकारी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा पोर्टल www.bhuonline.in पर उपलब्ध करायी जा रही है।

प्रवेश सूचना पुस्तिका के प्रावधानों के अनुरूप अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व प्रवेश परीक्षा पोर्टल www.bhuonline.in से डाउनलोड कर सकते है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7544