कार्तिक पूर्णिमा - देव दीपावली के शुभ अवसर पर "गंगा समग्र" के सेवकों द्वारा हावड़ा जिला स्थित करीब 8 घाटों पर एक ही समय पर दीपदान और गंगा आरती किया गया। पश्चिम बंगाल गंगा स्वच्छ्ता प्रमुख बृज उपाध्याय ने बताया कि हावड़ा जिला प्रमुख बलराम पाठक की विशेष सेवा से साधुघाट, बाँधाघाट फेरी घाट, 16 कोठी, गोसाई घाट, बिमल घाट, जगन्नाथ काशीपुर फेरी घाट, सिमुरतल्ला घाट, बादामतला बारेन घाट तक के प्रत्येक घाट को एक एक हजार दीप से सजाया गया और शाम 6 बजे एक साथ सभी घाटों पर गंगा आरती किया गया।
यह आयोजन माँ गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया था जो पुरी तरह से गैर राजनीतिक था। समाज के सभी विचारकों को जोड़कर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य माँ गंगा के प्रति लोगों की आस्था को जगाना।
प्रत्येक घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ थी, खास कर महिलाओं ने जमकर इस आयोजन में भाग लिया।
बृज उपाध्याय ने बताया कि आरती के समय प्रत्येक घाट पर लोगों से संकल्प दिलाया गया कि वे गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने मे अपना श्रम दान देंगे, न कि गंगा मे कूड़ा करकट, बासी माला फूल फेंकेंगे और न ही किसी को फेकने देंगे। देव दीपावली का आयोजन कई संस्थाओं जैसे हावड़ा गंगा सेवा संघ, सपर्श, हरिजन सेवक संघ संस्थाओं को जोड़कर किया गया था।
बतौर अतिथि मनोज जयसवाल क्षेत्र प्रमुख गंगा समग्र, लक्ष्मी कांत तिवारी, संजय शर्मा, आनंद पांडेय, अनील राय, आनंद गुप्ता, उमेश शुक्ला, विकास अग्रवाल, अशोक जयसवाल, शंकर कुमार सन्याल, शिव सागर पाण्डे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
आठों घाट पर एक साथ आयोजन को सफल बनाने मे उमेश वर्मा, धर्मेंद्र गिरी, गोपाल गुप्ता, मिल्ली त्रिपाठी, सनी यादव, मंजू सिंह, वीरू रावत, बिकाश ठाकुर, बिनोद पाठक, राकेश पांडेय, प्रकाश पाण्डेय, राजेश त्रिपाठी सक्रिय रहे।
https://www.indiainside.org/post.php?id=774