काशी-उत्तर प्रदेश,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी, प्रातः स्मरणीय भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती 25 दिसंबर के अवसर पर महामना दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन पंडित मदन मोहन मालवीय भवन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने पंच दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर वी• के• शुक्ला, कुलसचिव डॉ• नीरज त्रिपाठी, छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रोफेसर एम• के• सिंह सहित अनेक आचार्यगणों ने भी दीप प्रज्वलित किए।
दीपोत्सव में काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मालवीय भवन, सिंह द्वार एमएमवी चौराहा, एल डी गेस्ट हाउस चौराहा सहित विश्वविद्यालय के प्रमुख मार्गों पर दीप प्रज्वलित किए।
इस अवसर पर राजीव गांधी दक्षिणी परिसर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने दीप प्रज्ज्वलित किए।
https://www.indiainside.org/post.php?id=7767