"बबिता जायसवाल को भाजपा ने सुल्तानपुर से नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए बनाया अपना उम्मीदवार"



---संतोष यादव, सुल्तानपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपने सेटिंग नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल की जगह बबिता जायसवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।बबिता जायसवाल जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल की पत्नी है।
पार्टी से टिकट चाहने वालों की भाजपा में एक लंबी लाइन थी।जिसमें मौजूदा नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की पत्नी, प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भावना सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश, संध्या जायसवाल, बबिता जायसवाल, काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष सुमन सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला प्रमुख पूजा कसौंधन,आदि प्रमुख नाम शामिल रहा।जिसमे पार्टी ने बबिता जायसवाल के नाम पर अपनी मोहर लगाई।बबिता भाजपा संगठन में कई पदों पर रह चुकी है,इस समय जिला कोषाध्यक्ष पद पर है,इनके पति अजय जायसवाल भी संगठन में कई पदों पर रह चुके है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=784