एलायंस क्लब हावड़ा ग्रेटर का सम्मान



कोलकाता-प• बंगाल,
इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोलकाता के बालीगंज में स्थित हल्दीराम बैंकक्यूट में आयोजित एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्टिक 101 के कॉन्फ्रेंस में क्लब की हावड़ा ग्रेटर शाखा को वर्ष 2020-21 में किए गए सेवा कार्यों के लिए सावधिक अवार्ड से सम्मानित किया गया।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश किला ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिव संदीप चौधरी को डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी का दायित्व दिया गया। वहीं श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल टिब्रीवाल को भी पुरस्कृत किया गया ।

इस कार्यक्रम में ग्रेटर के अध्यक्ष संजय सिंगला, शंभू मोदी, दामोदर तोदी, कमलेश गुप्ता, नारायण अग्रवाल, अजीत गुप्ता, चेतन मुरारका, सुमित सोनी, प्रवीण चौधरी, जगदीश अग्रवाल, गोपाल नरसरिया, फिटकारीवाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे। डिस्ट्रिक गवर्नर रवि शंकर अग्रवाल, संस्थापक सतीश लखोटिया, कमल लखोटिया, डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी आकाश अग्रवाल द्वारा अवार्ड दिया गया।

https://www.indiainside.org/post.php?id=7975