"रंग लाया जूही प्रकाश का संघर्ष,सपा ने बनाया उम्मीदवार"



---संतोष यादव-आगरा
युवा समाजवादी नेत्री,सामाजिक कार्यकर्ता जूही प्रकाश को आखिर समाजवादी पार्टी ने वार्ड नंबर 9 से सभासद पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर एक तीर से दो निशाने साधने में लग गई।
एमएससी एमबीए तक की शिक्षा ग्रहण करने वाली जूही अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए मशहूर है। दलित वर्ग से आने वाली जूही प्रकाश की छवि यहाँ एक तेज-तर्रार,संघर्षी, नेता के रूप में पहचान है।अपनों के लिए जूही हर मोर्चे पर जूझती रही,वह चाहे छात्र संघ का चुनाव रहा हो, चाहे सफाई कर्मचारियों के साथ हो रही ज्यादती का मुद्दा रहा हो,हर मोर्चे पर जूही ने आगे आकर उनका साथ दिया।शायद यही वजह रही कि युवाओं में जूही की लोकप्रियता एवं दलितों में उनकी पैठ के आगे समाजवादी पार्टी को अपने फैसले पर पुनर्विचार के लिए मजबूर होना पड़ा,और जूही प्रकाश को बतौर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारना पड़ा।जूही कैंसर से पीड़ित अपने पिता नित्य प्रकाश से आशीर्वाद लेकर मैदान में कूद पड़ी अपने लाव लश्कर के साथ नामांकन कर प्रचार की गति तेज कर अन्य दलों के प्रत्याशियों के सामने चुनौती बनकर उभरी है।

https://www.indiainside.org/post.php?id=799